भवाली से जुड़ी खबर है। वन विभाग के मुखिया राजीव भरतरी रविवार को भवाली पहुंचे। यहां उन्होंने अग्नि सुरक्षा के लिए बने मॉडल स्टेशन का निरीक्षण किया।
दिए आवश्यक निर्देश
इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने प्रभागीय वनाधिकारी नैनीताल व प्रभागीय वनाधिकारी भूमि संरक्षण नैनीताल वन प्रभाग व वन विभाग के फायर वाचरों को अग्नि सुरक्षा के बारे में जानकारी दी। इसके लिए जन जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए। उन्होंने ग्राम सभाओं में अग्नि सुरक्षा के लिए गोष्ठी करने, मॉडल क्रू स्टेशन में स्लोगन बनाकर ग्रामीणों और अन्य लोगों में जागरूकता फैलाने के निर्देश दिए।
यह लोग रहें उपस्थित
इस दौरान वन क्षेत्राधिकारी विजय मेलकानी, वन दरोगा सूरज सिंह बिष्ट, भुवन चन्द्र आर्या, शान्ति जोशी, जय शंकर भटट, सतीश सिंह बोहरा, किशन भगत, बबीता, वन रक्षक पूजा राणा आदि लोग उपस्थित रहें।