उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में अग्निवीर भर्ती को लेकर जरूरी खबर सामने आई है।
परीक्षा को लेकर सूचना
मिली जानकारी के अनुसार अग्निवीर भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों की समस्या का समाधान हो गया है। अग्निवीर भर्ती परीक्षा व श्रीदेव समुन विवि की सेमेस्टर परीक्षा एक ही दिन होने पर पीजी कालेज कोटद्वार के छात्र असमंजस में थे। ऐसे में विश्वविद्यालय प्रशासन ने छात्रों को आश्वासन दिया कि अग्निवीर भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र दूसरे सेमेस्टर में प्रमोट होंगे। हालांकि छात्रों को अपने सेमेस्टर की परीक्षा बाद (प्रथम सेमेस्टर वाले तृतीय सेमेस्टर में व द्वितीय सेमेस्टर वाले चतुर्थ सेमेस्टर) में देनी होगी।