उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में एक बार फिर कोरोना के मामलों में उछाल आने लगा है। जो एक बड़ा चिंता का विषय है।
कोरोना की वापसी
उत्तराखंड में एक बार फिर कोरोना वायरस अपने पैर पसारने लगा है। प्रदेश के अलग-अलग जिलों से कोरोना के मामले सामने आ रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उत्तराखंड में बीते कल 147 लोगो में कोरोना की पुष्टि हुई है। देहरादून में 60, नैनीताल में 29, उधमसिंह नगर में हुई 24 लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है। वहीं राज्य में कोरोना से एक की मौत हुई है। जिसके बाद राज्य में एक्टिव मरीजों की संख्या 369 हो गई है। वहीं 126 लोग संक्रमण से रिकवर हुए हैं।