उत्तराखंड: पर्यटन विभाग की पहल, शुरू किया निशुल्क SIV कोर्स

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में पर्यटन विभाग ने नई पहल शुरू की है।

SIV कोर्स

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उत्तराखंड में एडवेंचर टूरिज्म को और अधिक सुरक्षित बनाने और पैराग्लाइडिंग करवाने वाले पायलट को सभी विषम परिस्थितियों के प्रति कुशल करने के लिए उत्तराखंड पर्यटन विभाग निशुल्क SIV कोर्स चला रहा है। इस संबंध में बताया गया है कि इस कोर्स को SIV यानी सिमुलेशन डी-इंसीडेंट एन वॉल कहा जाता है, यह एक फ्रेंच वाक्य है। यह कोर्स हर एक पायलट के लिए क्वालीफाई होना बेहद जरूरी है। यह एक एडवांस कोर्स है जो बेसिक ट्रेनिंग के बाद करवाया जाता है।