उत्तराखंड: उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने जेल बंदी रक्षक भर्ती की शारीरिक दक्षता परीक्षा को लेकर जारी किया यह अपडेट, जानें

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने जेल बंदीरक्षक भर्ती के तहत चल रही शारीरिक मापदंड व दक्षता परीक्षा को लेकर जानकारी दी है।

जानें

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने बीते शनिवार को ईद की वजह से परीक्षा से वंचित होने वाले उम्मीदवारों को राहत दी है। इस संबंध में आयोग ने कहा है कि अगर अभ्यर्थी ईद-उल-फितर की वजह से परीक्षा में शामिल होने में असमर्थ हैं तो वह अन्य तिथियों पर परीक्षा दे सकते हैं।

इस दिन होगी परीक्षा

मीडिया रिपोर्ट्स की के मुताबिक सूचना के मुताबिक एसडीआरएफ जौलीग्रांट देहरादून में 18 मई या 19 मई, 40वीं वाहिनी पीएसी रानीपुर हरिद्वार में 24 मई या 25 मई, आईआरबी द्वितीय झाझरा देहरादून में चार मई या पांच मई, 31वीं वाहिनी पीएसी रुद्रपुर ऊधमसिंह नगर में 29 अप्रैल या एक मई, 46वीं वाहिनी पीएसी रुद्रपुर ऊधमसिंह नगर में 16 मई य 17 मई और आईआरबी प्रथम बेलपड़ाव रामनगर में एक मई या दो मई को परीक्षा दी जा सकती है।