उत्तराखंड: केदारनाथ धाम में लगातार हो रही बारिश और बर्फबारी, 03 मई तक रोका रजिस्ट्रेशन

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में मौसम ने अपनी करवट बदली है। मई के महीने में लगातार बारिश का दौर जारी है।

तीन मई तक रोका रजिस्ट्रेशन

लगातार हो‌ रहीं बारिश से जनजीवन प्रभावित हो रहा है। वहीं बिगड़े मौसम के बीच चारधाम यात्रा भी शुरू हुई है। केदारनाथ में बर्फबारी हो रही है। केदारनाथ धाम में पल-पल मौसम का मिजाज बदल रहा है। बारिश और बर्फबारी के कारण धाम में ठंड बढ़ गई है। केदारनाथ धाम में लगातार हो रही बारिश और बर्फबारी के कारण यात्रा प्रभावित हो रही है। जिला प्रशासन की ओर से अब तीर्थयात्रियों को केदारनाथ धाम जाने से रोका जा रहा है। इसके अलावा तीर्थयात्रियों का रजिस्ट्रेशन तीन मई तक के लिए रोक दिया है।