उत्तराखंड: उत्तराखंड में 24 आईएएस अधिकारियों और 1 पीसीएस अधिकारी का हुआ तबादला

उत्तराखंड से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में 24 आईएएस और 1 पीसीएस अधिकारी की जिम्मेदारी में बदलाव किया गया है। इसके तहत हरिद्वार, नैनीताल और अल्मोड़ा के डीएम भी बदले गए हैं पीसीएस अधिकारी की बात करें तो अरविंद कुमार पांडे से सचिव मानवाधिकार आयोग की जिम्मेदारी हटाई गई है।

अल्मोड़ा के नए जिलाधिकारी होंगे विनीत तोमर

उत्तराखंड में बड़े पैमाने पर आईएएस अफसरों का ट्रांसफर किया गया है। नैनीताल के डीएम धीरज सिंह गर्ब्याल को हरिद्वार का डीएम बनाया गया है। जबकि हरिद्वार के डीएम विनय शंकर पांडे को मुख्यमंत्री सचिव औद्योगिक विकास बनाया गया है। अल्मोड़ा की डीएम वंदना सिंह को नैनीताल का डीएम नियुक्त किया गया है। वहीं अल्मोड़ा के नए जिलाधिकारी विनीत तोमर होंगे।

सचिव मानवाधिकार आयोग से हटाए गए पीसीएस अधिकारी अरविंद कुमार पांडे.. देखें सूची

👉जिलाधिकारी वंदना को अल्मोड़ा जिले से हटाकर अब नैनीताल जिले की जिम्मेदारी दी गई है।

👉आरके सुधांशु से लोक निर्माण विभाग की जिम्मेदारी वापस ली गई है। आरके सुधांशु को शहरी विकास की नई जिम्मेदारी दी गई है।

👉आर मीनाक्षी सुंदरम से सचिव वित्त हटाते हुए सचिव नियोजन की जिम्मेदारी दी गई।

👉नितेश कुमार झा से पेयजल विभाग वापस लिया गया। अब नितेश कुमार झा ग्रामीण विकास की जिम्मेदारी देखेंगे।

👉अरविंद ह्यांकी को सचिव पेयजल बनाया गया।

👉सचिन कुर्वे को सचिव नागरिक उड्डयन की जिम्मेदारी दी गई।

👉बीवीआरसी पुरुषोत्तम से कृषि विभाग हटाया गया।

👉पंकज कुमार पांडे का कद बढ़ाया गया। अब पंकज कुमार पांडे को लोक निर्माण विभाग की जिम्मेदारी मिली है।

👉सचिव विजय कुमार से वन एवं पर्यावरण विभाग हटाया गया।

👉हरिद्वार के जिलाधिकारी विनय शंकर पांडे को हटाया गया।
विनय शंकर पांडे सचिव मुख्यमंत्री औद्योगिक विकास की जिम्मेदारी देखेंगे।

👉दीपेंद्र चौधरी से शहरी विकास हटाकर उन्हें सचिव कृषि बनाया गया।

👉नैनीताल के जिलाधिकारी धीरज गर्ब्याल को भी हटाया गया। उन्हें हरिद्वार का नया जिलाधिकारी बनाया गया है।

👉एमडी कुमाऊं मंडल विकास निगम विनीत तोमर अब अल्मोड़ा के नए जिलाधिकारी होंगे।

👉संदीप तिवारी को प्रबंध निदेशक कुमाऊं मंडल विकास निगम बनाया गया है। फिलहाल, उनके पास मुख्य विकास अधिकारी नैनीताल की भी जिम्मेदारी है।

👉पीसीएस अधिकारी अरविंद कुमार पांडे से सचिव मानवाधिकार आयोग की जिम्मेदारी हटाई गई है।