उत्तराखंड: ऋषिकेश एम्स में अब किडनी प्रत्यारोपण की मिलेगी सुविधा, केंद्र से मिली यूनिट के संचालन को मंजूरी

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के एम्स ऋषिकेश में मरीजों को अब किडनी प्रत्यारोपण की सुविधा मिलेगी।

मरीजों के लिए बड़ी राहत की खबर

जो एक बड़ी राहत की खबर है। मिली जानकारी के अनुसार केन्द्र से किडनी ट्रांसप्लांट यूनिट के संचालन को मंजूरी मिलने के बाद एम्स ऋषिकेश में गुर्दा प्रत्यारोपण की सुविधा शुरू कर दी गयी है। इसी क्रम में बीते कुछ दिनों पहले नैनीताल के एक 27 वर्षीय मरीज की किडनी प्रत्यारोपित की गई। इससे नया जीवन दिया गया है। यह इलाज आयुष्मान भारत योजना के तहत सरकारी खर्च पर किया गया।