उत्तराखंड: फांसी के फंदे में लटका मिला युवक का शव, आत्महत्या की आशंका, जांच में जुटी पुलिस

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के नानकमत्ता में एक युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में आत्महत्या कर ली।

जानें पूरा मामला

मिली जानकारी के अनुसार शनिवार की सुबह युवक का शव कमरे के बाहर फंदे में लटका मिला। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मृतक की शिनाख्त वीरू सिंह उर्फ लड्डू (30) पुत्र स्व. फूल सिंह निवासी हरि नगर के रूप में हुई। पुलिस के अनुसार प्रथमदृष्टया मृतक के कमरे के बाहर निकले सरिया पर फंदा डालकर आत्महत्या करने की जानकारी मिल रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।