जरूरी खबर: उत्तराखंड बोर्ड के छात्रों को अब सीबीएसई पैटर्न से मिलेंगे नंबर, जानें

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड बोर्ड के छात्रों के लिए यह जरूरी खबर सामने आई है। अब बोर्ड की दसवीं और 12वीं परीक्षा का मूल्यांकन सीबीएसई पैटर्न पर किया जाएगा। इस व्यवस्था से उत्तराखंड बोर्ड के परीक्षार्थी ज्यादा अंक ला सकेंगे।

नयी व्यवस्था-

इसके तहत नई व्यवस्था के अनुसार दसवीं में भाषा विषय में 100 अंक की लिखित परीक्षा के स्थान पर 20 अंक का आंतरिक मूल्यांकन होगा। लिखित परीक्षा के अंक 80 रहेंगे। 12वीं में कला विषयों में आंतरिक मूल्यांकन की व्यवस्था की गई है। खास बात ये है कि आंतरिक मूल्यांकन और लिखित परीक्षा दोनों के प्राप्तांक मिलाकर 33 प्रतिशत होने पर छात्र को उत्तीर्ण माना जाएगा। वहीं 12वीं की परीक्षा में आंतरिक मूल्यांकन की व्यवस्था कला वर्ग के विषयों इतिहास, राजनीति विज्ञान आदि पर भी लागू रहेगी।