उत्तराखंड: अवैध रूप से संचालित निजी अस्पतालों के खिलाफ की जाएगी कार्यवाही- धन सिंह रावत

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत ने कैंप कार्यालय में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन और नेशनल मेडिकोज ऑर्गनाइजेशन के पदाधिकारियों की मौजूदगी में स्वास्थ्य विभाग की बैठक ली।

अवैध रूप से संचालित हो रहे अस्पतालों पर होगी कार्रवाई-

जिसमें स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत ने कहा कि राज्य में अवैध रूप से संचालित निजी अस्पतालों, क्लीनिकों, नर्सिंग होम एवं अल्ट्रासाउंड सेंटरों के खिलाफ कार्रवाई की जायेगी। इसके लिये स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत विभागीय अधिकारियों को जांच अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेशभर में पुलिस प्रशासन के सहयोग से अवैध निजी अस्पतालों, क्लीनिकों एवं जांच केन्द्रों के विरुद्ध ठोस कार्रवाई अमल में लायी जायेगी, ताकि निजी अस्पतालों की मनमानी व मरीजों के शोषण पर रोक लगाई जा सकेगी।