नैनीताल से जुड़ी खबर सामने आई है। यहां एक वाहन खाई में गिर गया। जिसमें दो लोगों की मौत हो गई।
खाई में गिरा वाहन-
जानकारी के अनुसार जिओ कंपनी में कार्यरत रुद्रपुर और हल्द्वानी निवासी कर्मचारी शनिवार देर रात भवाली से एक्सयूवी वाहन संख्या यूके 04टीबी- 2367 से हल्द्वानी की ओर जा रहे थे। रविवार सुबह करीब साढ़े तीन बजे हल्द्वानी से नैनीताल आ रही कार ज्यूलीकोट के बैंड नंबर एक के समीप हादसे का शिकार हो गई। जिसमें होटल आर्मडेल नैनीताल निवासी अतिन साह की मृत्यु हो गई। वहीं चालक सुरेंद्र सिंह बिष्ट निवासी कोटाबाग गंभीर रूप से घायल हुआ है। जिसे हायर सेंटर भर्ती करवाया गया है।