उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। रविवार को हाथीबड़कला स्थित सर्वे स्टेडियम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र की भाजपा सरकार के 8 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में गरीब कल्याण सम्मेलन आयोजित हुई।
योजना की घोषणा-
जिसमें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने घोषणा की। उन्होंने उद्यान विभाग में संचालित एप्पल मिशन योजना के अंतर्गत 6 करोड़ धनराशि को बढ़ाकर 12 करोड़ किए जाने एवं राज्य में कीवी को बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री राज्य कृषि विकास योजना अंतर्गत 18 करोड़ धनराशि की घोषणा की।
यह लोग रहें उपस्थित-
इस दौरान कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री प्रेम चंद्र अग्रवाल, सांसद नरेश बंसल, विधायक विनोद चमोली, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल गोयल के साथ ही शासन एवं जिला प्रशासन के अधिकारी उपस्थित रहे।