केंद्र सरकार ने सेना भर्ती को लेकर अग्निपथ योजना लांच की है, जिसका देश के कई राज्यों में विरोध हो रहा है। सरकार की ओर से शुरू की गई अग्निपथ योजना और सेना की लिखित परीक्षा के रद्द होने को लेकर क्षेत्र के युवाओं में आक्रोश पैदा हो गया है।
युवाओं में आक्रोश-
उत्तराखंड में जगह जगह से बवाल की खबरें सामने आ रही है। बेरोजगार युवाओं ने अग्निपथ योजना के खिलाफ सड़कों पर उतर कर विरोध-प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने जगह-जगह लगे बीजेपी के पोस्टर-बैनर फाड़ दिए। सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की।
अग्निपथ योजना-
युवाओं ने राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजकर अग्निपथ योजना की टीओडी निरस्त करने और भर्ती में फिजिकल के बाद होने वाली लिखित परीक्षा कराने की मांग की। युवाओं ने कहा अग्निपथ सैन्य भर्ती योजना युवाओं के भविष्य के लिए घातक है। युवाओं ने राष्ट्रपति से पुरानी भर्ती प्रक्रिया फिर से लागू करने, पिछली भर्ती की परीक्षा कराने, भर्ती की उम्र में तीन साल की छूट देने की मांग उठाई है।