हल्द्वानी: सेल्फी लेने के दौरान ट्रैक्टर-टॉली से टकराई स्कूटी, एक युवती की मौत, एक की हालत गंभीर

हल्द्वानी से जुड़ी खबर सामने आई है। यहां स्कूटी सवार युवतियों की ट्रैक्टर-टॉली से टक्कर हो गई। इस हादसे में एक युवती की मौत हो गई। वहीं दूसरी गंभीर रूप से घायल‌‌ हुई है।

जानें पूरा मामला-

जानकारी के अनुसार कालाढूंगी में चकलुवा से आ रहीं स्कूटी और‌‌ ट्रैक्टर-टॉली में भिड़ंत हो गई। इस संबंध में एसओ राजवीर नेगी ने बताया कि ग्राम पाडली भवाली निवासी शोभा (22) पुत्री डुंगर राम बीते बुधवार देर शाम अपनी सहेली शालिनी बिष्ट के साथ चकलुवा से स्कूटी से कालाढूंगी की ओर आ रही थी। इस बीच वह चलती स्कूटी पर पीछे बैठकर सेल्फी लेने लगी। कालाढूंगी के पास स्कूटी की ट्रैक्टर-ट्रॉली से टक्कर हो गई। इस हादसे में दोनों युवतियां गंभीर रूप से घायल हो गईं। जिस पर‌ उन्हें हल्द्वानी के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उपचार के दौरान शोभा की मौत हो गई। दूसरी गंभीर रूप से घायल‌‌ है। वहीं ट्रैक्टर चालक फरार है। जिसकी तलाश की जा रही है।