उत्तराखंड: पेट्रोल डीजल खत्म की अफवाह फैलाने वालों पर होगी कार्यवाही, आदेश पर 6 सोशल मीडिया अकाउंट किए चिन्हित

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के देहरादून में पिछले दिनों पेट्रोल किल्लत को लेकर जमकर अफवाहें फैली थीं। जिसको लेकर यहां जिलाधिकारी डॉ. आर राजेश कुमार ने सख्त निर्देश दिए हैं।

जिलाधिकारी ने अपनाया सख्त रुख-

जिसके बाद जिलाधिकारी के आदेश पर अफवाह फैलाने वाले 6 सोशल मीडिया अकाउंट को चिन्हित किया गया है। इन सोशल मीडिया अकाउंट पर जिला पूर्ति अधिकारी को मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिए गए हैं। जिलाधिकारी ने जिला पूर्ति अधिकारी को निर्देश दिए हैं कि, पेट्रोल किल्लत को लेकर जिन लोगों ने सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों से अफवाह फैलाई है, उनको चिन्हित करते हुए मुकदमा दर्ज करें।