उत्तराखंड: यहां शराब की दुकान में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर‌ राख

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। यहां ‌शराब की दुकान में अचानक भीषण आग लग गई। जिसमें ‌लाखो का सामान जलकर‌ राख हो गया।

लाखों‌ की शराब जलकर खाक-

जानकारी के अनुसार देहरादून के रायपुर थाना क्षेत्र के 6 नंबर पुलिया के पास स्थित एक शराब की दुकान में देर रात भीषण आग लग गई। अल्कोहल ज्वलनशील पदार्थ के कारण आग इतनी भीषण रूप से फैली कि देखते ही देखते लाखों की शराब समेत अन्य सामान जलकर खाक हो गया। जिस पर इस घटना की सूचना फायर ब्रिगेड को‌ दी। जिसके बाद फायर‌ की गाड़ियों ने बमुश्किल आग पर काबू पाया।‌ आग लगने की वजह को लेकर अग्निशमन विभाग जांच कर रहा है।