उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। यहां प्रदेश के महाविद्यालयों में पढ़ने वाले 65 प्रतिशत लाभार्थियों को टैबलेट योजना का लाभ मिल गया है।
टैबलेट योजना-
प्रदेश के 119 महाविद्यालयों के एक लाख सात हजार विद्यार्थियों को टैबलेट योजना से लाभान्वित किया जाना है। अब तक करीब 70 हजार पांच सौ लाभार्थियों को इससे लाभान्वित किया जा चुका है। वहीं चार जनवरी के बाद जिन छात्र-छात्राओं ने प्रवेश लिया था, उनके लिए टैबलेट की राशि अभी जारी नहीं हो सकी है। जो जल्द जारी होने की उम्मीद है।