उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। यहां देहरादून के राजपुर थाना क्षेत्र में पैतृक संपत्ति के विवाद में कारोबारी नितिन ने खुद को गोली मार आत्महत्या कर ली। वह मूलरूप से मुरादाबाद के काठ के रहने वाले थे और वर्तमान में राजपुर थाना क्षेत्र के जाखन में रहते थे।
जानें पूरा मामला-
जानकारी के अनुसार नितिन का मुरादाबाद में अपना कारोबार है। पुलिस के मुताबिक, नितिन 1998 से यहीं रहते थे। उनके परिवार में पत्नी शिवानी और 16 साल का बेटा मृत्युंजय है, जो जाखन वाले घर पर रहते हैं। इस संबंध में राजपुर थाना प्रभारी मोहन सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मौत का कारण पैतृक संपत्ति विवाद बताया जा रहा है, लेकिन मौत के अन्य कारणों की जांच की जा रही है। जिसमें बताया कि चार दिन पहले नितिन परिवार को छोड़ने मुरादाबाद गया था। शनिवार को वह अकेले ही लौटा था। तभी शनिवार को रात में कारोबारी ने मां की लाइसेंसी बंदूक से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया। वहीं जांच करने पर पता चला कि नितिन पांच बहनों में इकलौते भाई थे। उनका मुरादाबाद में किसी संपत्ति को लेकर रिश्तेदारों से विवाद चल रहा है। वहीं पुलिस मामले की जांच कर रही है।