उत्तराखंड: यहां एक बेटे को गाड़ी की नंबर प्लेट में पापा लिखवाना पड़ गया भारी, कट गया चालान

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। यहां देहरादून में एक कार स्‍वामी को कार की नंबर प्‍लेट पर पापा लिखवाना महंगा पड़ गया।

पुलिस ने काटा चालान-

एक बेटे ने कार‌ की नंबर प्लेट 4141 को मोड‍िफाई कर पापा ल‍िखवा दिया। पुल‍ि‌स को जब इसकी जानकारी म‍िली तो पुल‍िस ने कार का चालान करने के साथ ही नंबर प्‍लेट भी उतरवा दी। इसके साथ ही उत्‍तराखंड पुल‍िस ने अपने आफ‍िश‍ियल ट्विटर अकाउंट और फेसबुक पेज पर भी इस जानकारी को साझा क‍िया। ल‍िखा क‍ि टवीट पर श‍िकायत प्राप्‍त करने के बाद वाहन के स्‍वामी को यातायात आफ‍िस बुलाकर नंबर प्‍लेट बदलवाई और चालान भी क‍िया।