हल्द्वानी से जुड़ी खबर सामने आई है। आज से स्वास्थ्य विभाग मस्तिष्क ज्वर (जापानी इंसेफेलाइटिस) से बचाव के लिए टीकाकरण अभियान शुरू करने जा रहा है।
टीकाकरण अभियान-
बताया जा रहा है कि इस अभियान के तहत एक से 15 साल आयु वर्ग के दो लाख से अधिक बच्चों और किशोरों को टीका लगाया जाएगा। जिसमें जिले में कोटाबाग, रामनगर और हल्द्वानी ब्लॉक में अभियान चलाया जाएगा। बताया जा रहा है कि पहले दिन दस हजार से अधिक बच्चों और किशोरोें को टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया है।