पिथौरागढ़: अल्मोड़ा क्वारब के पास खंभे से टकराई बस, बाल-बाल‌ बचे यात्री

पिथौरागढ़ से जुड़ी खबर सामने आई है। देहरादून से डीडीहाट को पिथौरागढ़ डिपो की बस जा रही थी जो अल्मोड़ा क्वारब के पास निजी संचार कंपनी के खंभे से टकरा गई।

खंभे से टकराई बस-

जानकारी के अनुसार पिथौरागढ़ डिपो की बस (यूके07पीए-2829) बुधवार को देहरादून से डीडीहाट जा रही थी। बस में धारचूला, डीडीहाट, पिथौरागढ़ सहित कई अन्य जगहों के करीब 15 यात्री बैठे थे। बताया जा रहा है कि रसोई गैस सिलिंडरों के वाहन को बचाने के चलते बस अनियंत्रित हो गई। इससे बस को काफी नुकसान हुआ है। हालांकि बस में सवार चालक-परिचालक के अलावा 15 यात्री सुरक्षित हैं।