उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। यहां खटीमा में नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती एक मरीज की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। जिसके ऊ नशा मुक्ति केंद्र सील कर दिया गया है।
नशा मुक्ति केंद्र सील-
उधम सिंह नगर जनपद के सीमांत क्षेत्र खटीमा के लोहिया हेड रोड स्थित नींव नशा मुक्ति केंद्र पर प्रशासन ने बड़ा एक्शन लिया है। प्रशासन की टीम ने बिना क्लीनिकल एस्टेब्लिशमेंट एक्ट में रजिस्ट्रेशन और बिना सक्षम डॉक्टर के अनाधिकृत रूप से संचालित नशा मुक्ति केंद्र को सीज कर लिया है। जिसके बाद केंद्र में भर्ती मरीजों को उनके परिजनों को सौंप दिया गया है।