उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। यहां शक्तिफार्म में मिस ग्लोबल आफ उत्तराखंड गीतिका का भव्य स्वागत किया गया। जिस पर युवा कलाकारों ने उनका स्वागत किया।
मिस इंडिया के लिए मेहनत जारी-
गीतिका अल्मोड़ा जिले के ब्लाक लमगड़ा के छोटे से गांव जलना की रहने वाली हैं। गीतिका ने 05 जून 2022 को रुद्रपुर में, स्पीड इंडिया प्रोडक्शन हाउस द्वारा आयोजित प्रतियोगिता में “मिस ग्लोबल आफ उत्तराखंड” का खिताब अपने नाम किया। जिसके बाद अब गीतिका ने कहा कि “मिस इंडिया” बनना एवं फिल्मों में अच्छी भूमिका निभाना उनकी तमन्ना है। इसके लिए वह मेहनत में जुटी हुई हैं।