पिथौरागढ़: यहां गुलदार से भिड़ गई महिला, हिम्मत देख उल्टे पांव भागा गुलदार, जानें

पिथौरागढ़ से जुड़ी खबर सामने आई है। यहां पहाड़ों में आए दिन गुलदार का आतंक बढ़ता जा रहा है। जिससे लोगों में दहशत बनी हुई है। एक ऐसी घटना हम आपको बताने जा रहे हैं। जिसे सुन आप भी हैरान हो‌ जाएंगे।

महिला ने दिखाई हिम्मत-

यहां बीते दिन पिथौरागढ़ की रहने वाली 45 वर्षीय दीपा देवी पर भी गुलदार ने हमला कर दिया था। तब समय सुबह के 11 बजे का था। गुलदार सामने आता देख दीपा ने हिम्मत से काम लिया। वो घास काटने वाली दरांती से गुलदार पर वार करने लगीं। महिला का साहस देख गुलदार को भी उल्टे पांव वापस लौटना पड़ा। हमले में घायल महिला को सात टांके लगे हैं, लेकिन उनकी जान बच गई। इस घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। लोगों ने क्षेत्र में पिंजरा लगाने की मांग की है।