पिथौरागढ़ से जुड़ी खबर सामने आई है। पहाड़ों में लगातार तेज बारिश का दौर जारी है। लगातार हो रही बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।
भूस्खलन से ढही इमारत-
वहीं भारी बारिश की वजह से पिथौरागढ़ में दो मंजिला इमारत गिर गई। यह हादसा धारचूला में हुआ जहां देखते-देखते इमारत ढह गई। हालांकि गनीमत यह रही कि इस हादसे से करीब एक घंटे पहले इसे खाली करा लिया गया था। जिससे बड़ा हादसा नहीं हुआ।