उत्तराखंड: यूटीईटी की परीक्षा की तिथि घोषित, बढ़ाई आवेदन की तिथि, जानें

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूटीईटी) की परीक्षा की तिथि घोषित कर दी गई है।

04 अगस्त है अंतिम तिथि-

यूटीईटी की यह परीक्षा 30 सितंबर को कराई जाएगी। वहीं परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड भी जल्द जारी किए जाएंगे। परीक्षा के लिए केंद्रों का निर्धारण भी जल्द कर लिया जाएगा। इसके अलावा आवेदन करने की प्रक्रिया की लास्ट डेट भी बढ़ा दी गई है। जिन उम्मीदवारों ने अबतक आवेदन नहीं किया है वे जल्द से जल्द आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि अब 04 अगस्त तक है। इससे पहले आवेदन करने की लास्ट डेट 28 जुलाई 2022 थी। जो अब बढ़ा दी गई है।