हल्द्वानी से जुड़ी खबर सामने आई है। यहां वन विभाग ने अपने कर्मचारियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए एक सुरक्षा कवच बनाया है।
सुरक्षा कवच-
वन कर्मियों में बाघ-हाथी या अन्य वन्यजीवों के रेस्क्यू के दौरान स्टाफ पर हमले की आशंका बढ़ जाती है। इस स्थिति में कर्मचारियों के शरीर पर अब सुरक्षा कवच नजर आएगा। बताया जा रहा है कि इमरजेंसी स्थिति में ही इन बाडी प्रोटेक्टर का इस्तेमाल होगा। वेस्टर्न सर्किल की तराई पूर्वी डिवीजन ने इन्हें पहले ही मंगा लिया था। अब चार अन्य डिवीजनों में भी बाडी प्रोटेक्टर नजर आएंगे। वन संरक्षक दीप चंद्र आर्य ने सभी डीएफओ को इस बाबत निर्देश भी दिए हैं।