हल्द्वानी: 21 वर्षीय अंकित पांडे ने लिम्का बुक ऑफ इंडिया में दर्ज‌ किया नाम, बनाया यह रिकॉर्ड

हल्द्वानी से जुड़ी खबर सामने आई है। यहां अमृतपुर के रहने वाले 21 वर्षीय अंकित पांडे ने बड़ा रिकार्ड अपने नाम किया है।

अंकित पांडे ने बनाया यह रिकॉर्ड-

अंकित ने लिम्का बुक ऑफ इंडिया में अपना नाम दर्ज किया है। जिसमें अंकित पांडे ने सबसे कम उम्र में लद्दाख की 19024 फीट उंची उमलिंग ला टॉप में पहुंचने का रिकॉर्ड बनाया है। जिसमें उनका यह कारनामा 25 जुलाई को लिम्का बुक ऑफ इंडिया में दर्ज हुआ था। इस उपलब्धि से परिवार में खुशी का माहौल है।