उत्तराखंड: दहेज‌ के दानवों ने 10 लाख रुपयों के लिए बहू को बेरहमी से पीटा, की हैवानियत की सारी हदें पार

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। हमारे समाज में दहेज प्रथा को एक अपराध माना जाता है। इसके बावजूद भी यह प्रथा चलती जा रही है।

जानें पूरा मामला-

एक ऐसा ही मामला रूड़की से सामने आया है। यहां रहने वाली एक महिला ने गंगनहर पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि दो सितंबर 2020 को उसके पति अमित निवासी सहारनपुर की मौत हो गई थी। इसके बाद मायके व ससुराल वालों ने मिलकर उसकी शादी 10 दिसंबर 2020 को देवर से ही कर दी थी। कुछ दिन सब सामान्य रहा। इसके बाद उसके दूसरे पति व ससुराल वालों ने अचानक ही 10 लाख रुपये की मांग शुरू कर दी। मायके वाले मांग पूरी नहीं कर सके तो ससुराल वाले उसका शारीरिक और मानसिक उत्पीड़न करने लगे। उसके साथ मारपीट की गई। महिला ने बताया कि पति के छोटे भाई यानी देवर ने उसके साथ रेप का प्रयास किया। पीड़ित ने ये बात पति और ससुराल वालों को बताई तो वो उसे ही मुंह बंद रखने की धमकी देने लगे।

केस दर्ज-

जिसके बाद महिला ने पुलिस में इस घटना की तहरीर दी। पुलिस ने इस मामले में ससुराल वालों पर केस दर्ज कर लिया है। जिसके बाद जांच शुरू कर दी है।