उत्तराखंड: मशरूम गर्ल दिव्या रावत के साथ ठगी, खाते से उड़ाए 77 लाख रुपए

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। आए‌ दिन साइबर ठगी के मामले सामने आ रहे हैं। जिसमें ठग अलग अलग पैंतरे अपनाकर लोगों को ठग रहें हैं।

जानें पूरा मामला-

जिस पर अब रेस्टोरेंट और जिम का सामान दिलाने के नाम पर मशरूम गर्ल दिव्या रावत और उनके भाई के साथ 77 लाख रुपये की ठगी कर ली गई है। इस संबंध में इंस्पेक्टर नेहरू कॉलोनी मुकेश रावत ने बताया कि शिकायत मोथरोवाला निवासी दिव्या के भाई राजपाल सिंह रावत ने की है। उन्होंने बताया कि वह सौम्य फूड्स प्राइवेट लिमिटेड में बहन के साथ कार्य करते हैं। साल 2019 में कार्डिसेप फिटनेस के नाम से फर्म रजिस्टर्ड करवाई थी, जिसमें जिम, मशरूम से बने प्राकृतिक पौष्टिक आहार के साथ व्यायाम, योगा, जिम का कार्य कराना था। बताया कि बहन की कंपनी सौम्या फूड्स प्राइवेट लिमिटेड व द माउंटेन मशरूम के नाम से है। अप्रैल 2019 में जितेंद्र नंद किशोर भाखड़ा ने कंपनी से टेलीफोन के माध्यम से संपर्क किया और यकीन दिलाया कि वह जिम की मशीनें और अन्य सजावट का सामान उपलब्ध करा देगा। जिसमें बताया कि विश्वास कर जिम का कार्य शुरू करवा दिया। कोटेसन के आधार पर मुद्रा लोन के लिए आवेदन भी कर दिया। 23 जनवरी 2020 को बैंक ने 7.20 लाख रुपये जितेंद्र की फर्म के खाते में जमा भी करा दिए। इसके बाद कई बार गुमराह किया गया। बाद में दिव्या ने भी जितेंद्र नंद किशोर भाखड़ा से फर्नीचर लकड़ी का काम, पफ पैनल, बिलिंग सॉफ्टवेयर, कंप्यूटर व अन्य सामान खरीदने के लिए छह मार्च 2020 को खाते में 8.26 लाख, 3.54 लाख रुपये जमा करा दिए। इसके बाद 4.37 लाख रुपये और ट्रांसफर किए गए। 12 मार्च 2020 को पुणे रवाना होने से पहले जितेंद्र ने दिव्या से आठ लाख रुपये नकद लिए। कोविड की दूसरी लहर आने के बाद फिर से काम रुक गया। इसके बाद अलग-अलग तरीकों से गुमराह किया जाता रहा। जिसमें उनसे लाखों की ठगी की गई।

मुकदमा दर्ज-

जिसके बाद दिव्या के भाई की शिकायत पर नेहरू कालोनी थाना पुलिस ने एक परिवार के पांच सदस्यों समेत सात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। वहीं मामले की जांच की जा रही है।