लोहाघाट: बारिश और अंधड़ के चलते मंदिर की धर्मशाला पर गिरा पेड़, बाल बाल बचे लोग

लोहाघाट से जुड़ी खबर सामने आई है। बारिश का दौर‌ लगातार जारी है। जिससे खतरा भी बना हुआ है। वहीं यहां मंदिर की धर्मशाला पर एक पेड़ गिर गया।

बाल बाल बचे लोग-

जानकारी के अनुसार लड़ीधूरा मंदिर की धर्मशाला में बारिश और अंधड़ के चलते विशालकाय चीड़ का पेड़ गिरा। गनीमत रही कि धर्मशाला के अंदर रह रहे आठ मजदूर बाल-बाल बच गए। वहीं सूचना के बाद मंदिर समिति के सभी लोग आए। इस संबंध में अध्यक्ष जोशी ने बताया कि पेड़ गिरने के कारण धर्मशाला की छत और दीवार को नुकसान हुआ है। उन्होंने बताया कि भगवती मां की कृपा से अंदर रह रहे मजदूरों को खरोंच तक नहीं आई। वहीं छत पर गिरे पेड़ का निस्तारण किया जा रहा है।