उत्तराखंड: 36वें राष्ट्रीय खेलों में उत्तराखंड की टीम ने जीते‌ अब तक 11 पदक

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। इन दिनों गुजरात में 36वें राष्ट्रीय खेलों का आयोजन किया जा रहा है।

राष्ट्रीय खेलों का आयोजन-

जिसमें शानदार आगाज के साथ ही उत्तराखंड की टीम ने तीन कांस्य पदक जीते हैं। जिसमें प्रदेश की झोली में अब तक 11 पदक आ चुके हैं। जिसमें जूडो इवेंट में उत्तराखंड की टीम ने तीन कांस्य पदक जीते हैं। उत्तराखंड ओलंपिक एसोसिएशन के महासचिव डॉ. डीके सिंह ने पदक विजेता खिलाड़ियों को सहायता दिलाने के लिए सरकार से अपील की है।