उत्तराखंड: ऋषिकेश में राफ्ट पलटने से पर्यटक की मौत, आठ लोगों को किया रेस्क्यू

उत्तराखंड के ऋषिकेश से जुड़ी खबर सामने आई है। यहां शिवपुरी के पास रोलर कोस्टर रैपिड में पर्यटकों की राफ्ट पलट गई। जिसमें एक पर्यटक की मौत हो गई।

राफ्ट पलटने से हुआ हादसा-

जानकारी के अनुसार ऋषिकेश शिवपुरी मंगलवार को राफ्टिंग के दौरान बड़ा हादसा हो गया। राफ्ट पलटने से कोलकाता के पर्यटक की मौत हो गई। जबकि आठ पर्यटकों को रेस्क्यू किया गया। पर्यटक को एंबुलेंस की मदद से ऋषिकेश स्थित एसपीएस राजकीय अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टरों ने कोलकाता निवासी शुभाशीष बर्मन को मृत घोषित कर दिया। वहीं अन्य पर्यटकों को बचा लिया गया है।