नैनीताल: कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द, रिजर्व में हाई अलर्ट जारी, जानें वजह

नैनीताल से जुड़ी खबर सामने आई है। दीपावली का त्योहार आ गया है। वही ऐसे में कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई है।

वनकर्मियों की छुट्टी रद्द-

इसके अलावा रिजर्व में हाई अलर्ट घोषित किया गया है। बताया जा रहा है कि कॉर्बेट टाइगर रिजर्व, तराई पश्चिमी वन प्रभाग और रामनगर वन प्रभाग में वनकर्मियों को सघन चेकिंग और गश्त करने के निर्देश दिए गए हैं। दरअसल दिवाली पर जंगली जानवरों के शिकार की आशंका बढ़ जाती है। इसके चलते वनकर्मियों की छुट्टियां भी रद्द कर दी गई हैं।