उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में गुलदार आतंक का पर्याय बन चुके हैं। एक ऐसा मामला उत्तरकाशी से सामने आया है।
गुलदार का आतंक-
जानकारी के अनुसार डुंडा के सिरी गांव में गुलदार ने एक युवक हरीश नेगी पर हमला कर दिया। घायल युवक के दोनों हाथों में गहरे निशान हैं। युवक के शोर मचाने और लोगो की भीड़ देख गुलदार जंगल की तरफ भाग गया। इस घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है, लोग घरों से बाहर निकलने से डरने लगे हैं। गुलदार के हमले में घायल युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, फिलहाल उसकी हालत खतरे से बाहर है।