उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड समेत पूरे देश में दीवाली का त्योहार मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में कांग्रेस नेता और पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने भी दीवाली का त्योहार मनाया।
अंकिता भंडारी के नाम पर जलाया दीया-
इस अवसर पर हरीश रावत ने अंकिता भंडारी समेत पहाड़ी के उन बेटियों के नाम भी दीया जलाया जो दरिंदों का शिकार हुईं हैं। इस दौरान हरीश रावत ने कहा कि उनका ये दीया अंकिता भंडारी के नाम है। जिसने उन दुष्ट आत्माओं के आगे झुकने के बजाय अपने प्राण गंवा दिए। हरीश रावत ने कहा कि यह दीया अंकिता से लेकर काजल समेत उन दलित बेटियों के नाम है। जो गरीब व दलित परिवार में जन्मीं और पुरुषों के हवस का शिकार बनीं। ऐसे में यह दीया उन दुष्ट लोगों के मन और मस्तिष्क की दूषित भावना का शमन करें। साथ ही उनके आत्मा में प्रकाश फैले।