उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। अब कोरोना संक्रमण के मामले तेजी से घट रहे है। ऐसे में महंगाई बढ़ने से जनता परेशान हैं।
सलाद से गायब हो रहा टमाटर-
इन दिनों अब टमाटर के दामों में तेज़ी से वृद्धि हो रही है। जिसमें गत 60-70 रुपये तक बिक चुकी टमाटर की एक क्रेट इस बार 900-1100 रुपये तक पहुंच गई है। जिसके बाद अब मंडियों के जानकार दामों में और भी बढ़ोतरी की संभावना जता रहे हैं। कुछ समय पहले नींबू के बढ़ते दामों ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी थी। जिसके बाद अब टमाटर के दामों में भारी उछाल आ रहा है। अभी बाजार में 30-40 रुपये प्रति किलो टमाटर बिक रहा है। इस वजह से टमाटर इन दिनों रसोई व सलाद की प्लेट में कम ही दिखाई दे रहा है।