उत्तराखंड: अंकिता भंडारी हत्याकांड मामले में तीन नवंबर को होगी अगली सुनवाई

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में अंकिता भंडारी हत्याकांड मामले को लेकर लगातार लोगों में आक्रोश बना हुआ है। लोग आरोपियों को फांसी देने की मांग कर रहे हैं।

अंकिता भंडारी हत्याकांड-

वहीं अंकिता की गुमशुदगी के मामले में 23 सितंबर को पुलिस ने रिजॉर्ट मालिक पुलकित आर्य समेत तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। हाईकोर्ट ने अंकिता भंडारी हत्याकांड में एसआईटी को केस डायरी के साथ स्टेटस रिपोर्ट दाखिल करने के निर्देश दिए हैं। न्यायमूर्ति संजय कुमार मिश्रा की एकलपीठ ने की सुनवाई के बाद अगली सुनवाई के लिए तीन नवंबर की तारीख तय की है।