उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के ऋषिकेश में चीला नहर में बीती शाम एक युवती संदिग्ध परिस्थितियों में डूब गई। जिसका शव आज बरामद किया गया है।
चीला नहर में बही युवती-
मिली जानकारी के अनुसार रविवार की शाम एक युवती संदिग्ध परिस्थिति में चीला नहर में बह गई थी। लक्ष्मण झूला के थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद गुसाईं ने बताया कि करीब छह बजे डी-112 बैराज कालोनी ऋषिकेश निवासी आंचल (23 वर्ष) पुत्री अनिल नहर में बह गई थी। जिसका शव आज सोमवार की सुबह एसडीआरएफ की टीम ने चीला पावर हाउस जलाशय से बरामद किया है।