नैनीताल: दो पक्षों में हुआ विवाद, बेटी के साथ अभद्रता व मारपीट का लगाया आरोप, सोशल मीडिया पर डाला विडियो

नैनीताल से जुड़ी खबर सामने आई हैं। नैनीताल जनपद के ग्राम हरतोला में दो पक्षों के बीच किसी बात को लेकर जमकर विवाद हो गया।

बेटी के साथ की अभद्रता व मारपीट

जिसके बाद इस मामले में तारादत्त तिवारी ने कुछ लोगों पर उनके परिवार के साथ गाली-गलौज व मारपीट करने का आरोप लगाया है। उन्होंने इस संबंध में भवाली कोतवाली में तहरीर दी हैं। जिसमें उन्होंने कहा है कि गत 06 नवंबर को क्षेत्र के कुछ लोगों ने जमीनी विवाद के चलते उनके पूरे परिवार के साथ मारपीट की। साथ ही उनकी बेटी के साथ भी अभद्रता, मारपीट व गाली-गलौज की गई। उन्होंने आरोप लगाया कि आरोपी झूठी गवाहों के माध्यम से उलटा उनका ही अब उत्पीड़न कर रहे हैं। पुलिस को दी तहरीर में उन्होंने तीन लोगों पर मारपीट का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है।

सोशल मीडिया पर डाला गया विडियो

इसके अलावा एक विडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल किया गया है। जिसमें कुछ लोग लड़की को डोली में बैठा कर ले जा रहे हैं। वीडियो में वह कह रहे हैं कि उनकी बेटी के साथ दबंगों ने मारपीट की, जिससे वह काफी चोटिल हो गई और उसे वह उपचार के लिए हल्द्वानी ले जा रहे हैं। सोशल मीडिया पर डाले गए इस विडियो में कहा जा रहा है कि मल्ला रामगढ़ पुलिस ने भी इस मामले में कुछ कार्रवाई नहीं की और उन्हें आरोपी पक्ष के साथ समझौता करने को कहा जा रहा है।