उत्तराखंड: मुख्यमंत्री आवास के सर्वेंट क्वार्टर में एक युवती ने की आत्महत्या

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के देहरादून में मुख्यमंत्री आवास के सर्वेंट क्वार्टर में एक युवती ने आत्महत्या की है।

जांच में जुटी पुलिस

जानकारी के अनुसार युवती रुद्रप्रयाग की रहने वाली थी। बताया जा रहा है कि युवती का परिवार मुख्यमंत्री आवास के सर्वेंट क्वार्टर में रहता था और गाय की देखभाल करता था। खबर है कि सुलेखा ने दिन में अपने कमरे में फांसी लगा ली। युवती का नाम सुलेखा बताया जा रहा है। युवती ने आत्महत्या क्यों की इसकी जानकारी नहीं मिली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।