नैनीताल से जुड़ी खबर सामने आई है। नैनीताल में चार दिवसीय बर्ड फेस्टिवल का शुभारंभ हो गया है। फेस्टिवल में 7 राज्यों के 43 से अधिक बर्ड वॉचर प्रतिभाग कर रहे हैं।
बर्ड वॉचर्स का आयोजन
बताया गया है कि वन विभाग के तत्वाधान में बर्ड सर्वे का दूसरा चरण शुरू किया गया है। इसमें सात राज्यों के 43 बर्ड वॉचर्स प्रतिभाग कर रहे हैं, जो अगले चार दिनों तक 22 ट्रैक पर पक्षी प्रजातियों को कैमरों में कैद करेंगे। यह आयोजन चार दिवसीय चलेगा।