उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। पिथौरागढ़ को अब कैंपस का दर्जा मिल गया है। जिसके बाद पिथौरागढ़ में अब कुमाऊं विश्वविद्यालय नैनीताल की पढ़ाई बंद हो जाएगी।
एसएसजे अल्मोड़ा विश्वविद्यालय के कोर्सों की होगी पढ़ाई-
जिसके बाद नये शैक्षिक सत्र में छात्रों को पूरी तरह सोबन सिंह जीना अल्मोड़ा विश्वविद्यालय के पाठ्यक्रम के तहत पठन-पाठन करना होगा। जिसको लेकर तैयारी चल रही है। एलएसएम पीजी कॉलेज पिथौरागढ़ को ही सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के कैंपस का दर्जा दिया गया है। जिसके बाद अब नये सत्र से यहू एसएसजे अल्मोड़ा विश्वविद्यालय के कोर्सों को पढ़ाया जाएगा।