हल्द्वानी से जुड़ी खबर सामने आई है। प्रदेश में डेंगू के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। ठंड बढ़ने के बावजूद डेंगू का कहर खत्म नहीं हुआ है।
डेंगू का कहर-
वहीं नैनीताल में भी डेंगू के मामले बढ़ रहे हैं। डेंगू के मरीजों की लगातार इजाफा हो रहा है। नैनीताल जिले में अभी तक 215 डेंगू के मामले सामने आ चुके हैं। वहीं हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल में एक महिला की इलाज के दौरान डेंगू से मौत का मामला सामने आया है। इससे अस्पताल प्रशासन में हड़कंप मच गया। वहीं सुशीला तिवारी अस्पताल में दो दर्जन डेंगू के मरीजों का इलाज चल रहा है। जिसमें 2 मरीजों की स्थिति गंभीर है।