उत्तराखंड: इन पांच जिलों के कई स्कूलों की कक्षाएं खाली, नहीं एक भी छात्र, जानें

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। यहां के कई सरकारी स्कूलों में हालात बेहद‌ चिंताजनक है। यहां के कई सरकारी स्कूलों में एक भी छात्र नहीं है।

कुछ सरकारी स्कूलों में ज़ीरो छात्रों की संख्या-

जिसमें देहरादून से लेकर चमोली, पौड़ी, रुद्रप्रयाग, टिहरी और उत्तरकाशी समेत दूसरे जिलों का यही हाल है। वहीं पौड़ी के जीआईसी स्यूंसी के कृषि विज्ञान विषय में भी छात्र संख्या जीरो है, लेकिन यहां भी शिक्षक लंबे समय से तैनात हैं। कई विषय ऐसे हैं, जिनमें छात्र न होने के बावजूद शिक्षकों को तैनाती दी जा रही है। जिसके बाद इस मामले को लेकर डीजी शिक्षा बंशीधर तिवारी ने कहा कि ऐसे सभी स्कूलों और शिक्षकों को चिह्नित कर दूसरे स्कूलों में समायोजित किया जा रहा है। इसके निर्देश दे दिए गए हैं।