उत्तराखंड: प्रदेश में बढ़ती ठंड के बीच बारिश के आसार, IMD का अलर्ट

दिसंबर का महीना है। मौसम में बदलाव के बीच तापमान में उतार चढ़ाव जारी है। वहीं तेजी से सर्दी बढ़ रही है। सुबह शाम ठिठुरन बढ़ने लगी है।

उत्तराखंड में आज का मौसम-

मौसम विभाग ने कहा है कि अगले 4-5 दिनों में उत्तर पश्चिम और मध्य भारत के अधिकांश हिस्सों में न्यूनतम तापमान 7-9 डिग्री सेल्सियस तक गिरने की संभावना है। जिसमें उत्तराखंड राज्य भी शामिल है। मौसम विभाग ने मैदानी वाले क्षेत्रों में अगले तीन दिन के लिए घने कोहरे को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश के आसार हैं।

अल्मोड़ा में रहेगी धूप-

आज अल्मोड़ा जिले में खिलखिलाती धूप रहेगी। बीते शुक्रवार को सुबह से कोहरा रहा और खिलखिलाती धूप रही।