नैनीताल: कुमाऊं विश्वविद्यालय में स्नातक के साथ अब कर सकेंगे बीएड

नैनीताल से जुड़ी खबर सामने आई है। कुमाऊं विश्वविद्यालय में अब विद्यार्थी ‌स्नातक के साथ चार साल‌ का बीएड भी कर सकेंगे।

अब मिलेगी स्नातक के साथ बीएड की डिग्री

इस संबंध में राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद (एनसीटीई) ने कुमाऊं विश्वविद्यालय को इंटीग्रेटेड बीएड पाठ्यक्रम के संचालन की अनुमति दे दी है। जिसमें चार वर्षीय इंटीग्रेटेड बीएड पाठ्यक्रम में इंटरमीडिएट पास अभ्यर्थी प्रवेश ले सकते हैं जिसके अंतर्गत छात्रों को बीए, बीकॉम और बीएससी की डिग्री के साथ बीएड की डिग्री भी मिलेगी। कुमाऊं विवि का दावा है कि यह पाठ्यक्रम संचालित करने वाला वह राज्य का पहला विवि होगा। इससे इंटीग्रेटेड बीएड करने से विद्यार्थियों का एक वर्ष का समय भी बचेगा। बताया गया है कि बीए बीएड, बीकॉम बीएड और बीएससी बीएड के लिए 50-50 सीटें निर्धारित की गई हैं।