उत्तराखंड: आज‌ यहां लग रहा है पासपोर्ट मेला, लगेंगे यह दस्तावेज

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के देहरादून में आज पासपोर्ट मेला आयोजित किया जा रहा है।

जानें

जहां लोग तत्काल व सामान्य श्रेणी के पासपोर्ट बनवा सकेंगे। यह पासपोर्ट मेला हाथीबड़कला स्थित पासपोर्ट सेवा केंद्र में लगेगा। पासपोर्ट बनवाने के लिए पहले www.passportindia.gov.in पर आवेदन करें। यहां आपको सामान्य व तत्काल श्रेणी के तहत पासपोर्ट आवेदन पत्र जमा करने के लिए www.passportindia.gov.in पर आवेदन करना होगा। इसके अलावा आप आधार कार्ड, पेन कार्ड, वोटर आईटी, 10वीं 12वीं के सर्टिफेकेट और मार्कशीट, ग्रेजुएशन कर चुके हैं तो सभी मार्कशीट। इसके अलावा परिवार रजिस्टर की नकल, मूल निवास प्रमाण पत्र वगैरह सभी डॉक्यूमेंट्स साथ लेकर आएं। पासपोर्ट साइज फोटो जरूर साथ रखें।