सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड: उत्तराखंड में सैकड़ों की संख्या में एकजुट हुए युवाओं ने विरोध में किया प्रर्दशन

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। बीते रविवार को कुछ गैंगस्टर ने लोकप्रिय सिंगर और पंजाब में कांग्रेस नेता सिद्धू मूसेवाला की दिनदहाड़े हत्या कर दी थी। जिसके बाद से सोशल मीडिया में भी सिद्धू मूसेवाला ‌के‌ फैंस ने आक्रोश जताना शुरू कर दिया है। सिद्धू मूसेवाला युवाओं के बीच बेहद चर्चित नाम थे। उनकी हत्या किसने की है इस बात की जांच पड़ताल चल रही है। जिसमे‌ कुछ लोग पकड़े गए हैं।

युवाओं में आक्रोश-

वहीं युवाओं के बीच में रोष भी साफ तौर पर दिख रहा है। उनका कहना है कि अगर सिद्धू मूसेवाला से उनकी सुरक्षा वापस नहीं ली जाती तो आज वे जिंदा होते। सिद्धू मूसेवाला की हत्या को लेकर उत्तराखंड के युवाओं में भी रोष है। जिस पर उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर में युवाओं ने ‌विरोध में प्रर्दशन किया। जिसमें सैकड़ों संख्या में युवा एकजुट हुए। पंजाब के बेहद प्रसिद्ध पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला पर एके 47 से गोलियाें की बौछार कर हत्या कर दी गई थी। उनके ऊपर एके47 से ताबड़तोड़ गोलियां चलाई गईं थी।